वीर सावरकर की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

20HREG57 वीर सावरकर की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

लखनऊ,19 मई (हि.स.)। सावरकर विचार मंच उत्तर प्रदेश की ओर से 28 मई को गोमतीनगर के इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वीर सावरकर पुस्तक के लेखक चिरायु पंडित रहेंगे।

सावरकर विचार मंच के संयोजक वैद्य अजय दत्त शर्मा ने शनिवार को बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में पूर्व राज्य सभा सांसद डा. महेश शर्मा व विशिष्ट वक्ता प्रकाश पाठक रहेंगे।