09HREG38 सीमा डेंटल कॉलेज हॉस्पिटल प्रबंधक और कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद
-कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर गेट के बाहर दिया धरना
ऋषिकेश ,09 मई (हि.स.)। सीमा डेंटल कॉलेज हॉस्पिटल प्रबंधक और कर्मचारी यूनियन के बीच कर्मचारियों की नियुक्ति, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर गेट के बाहर धरना देना प्रारंभ कर दिया है।
जिला पंचायत सदस्य और यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौहान जब मंगलवार को कॉलेज के निदेशक विवेक के साथ कर्मचारियों के संबंध में बातचीत करने गए ,तो उन्होंने ठीक से बात ना कर कर्मचारियों को उनकी शर्तों के आधार पर कार्य करने की चेतावनी देते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने की धमकी दी। इस पर वहां उपस्थित अन्य कर्मचारियों में निदेशक के प्रति रोष उत्पन्न हो गया और सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर गेट के बाहर धरना देना प्रारंभ कर दिया।
उन्होंने बताया गया कि सीमा डेंटल कॉलेज में कर्मचारियों को कार्य करते हुए कई वर्ष हो गए हैं जिनको 5 वर्ष में पुर्ननियुक्त किए जाने के एग्रीमेंट के साथ उनका वेतन ग्रेच्युटी कार्ड का चेक उनके खाते में जमा करने के उपरांत नकद पैसा वापस ले लिया जाता है। यह भी बताया गया कि सीमा डेंटल कॉलेज में इन कर्मचारियों को अस्थाई रूप से रखकर नई नियुक्ति की जाती है, यह खेल सीमा डेंटल कॉलेज की स्थापना के बाद से चल रहा है।
इसी संबंध में कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौहान जब निदेशक से बातचीत करने गए थे, उनका कहना था कि नियुक्ति पत्र में 10 फीसद वृद्धि का उल्लेख था। मगर कर्मचारियों को 2.3 प्रतिशत की गई है। इसी के साथ कुशल कर्मचारियों को अकुशल कर्मचारी के रूप में भर्ती किया जाता है। कार्यकारी निदेशक इस संबंध में संतोषजनक उत्तर न देकर कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि यदि कोई कर्मचारी अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद करता है, तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। इन मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कॉलेज के प्रबंधक वर्ग को नोटिस देते हुए कार्य बहिष्कार कर गेट के बाहर धरना देना शुरू कर दिया है ,जहां यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौहान, उपाध्यक्ष लंकेश रयाल, सचिव रघुवीर सिंह रावत, संयुक्त सचिव ऋषि गैरोला ,संगठन मंत्री अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील उनियाल सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।