30HREG54 षड दर्शन साधु समाज अखिल भारतीय धर्म रक्षा समिति ने की घटना की निंदा
-नाबालिग लड़की को गैर हिन्दू युवक के भगाने का मामला
-पुलिस आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर कार्यवाही करे : महंत बाबा भूपेंद्र गिरी
ऋषिकेश, 30 मई (हि.स.)। उत्तराखंड के जिला उत्तरकाशी पुरोला से एक नाबालिग छात्रा को गैर हिन्दू युवक के भगाकर ले जाने की घटना को षड दर्शन साधु समाज अखिल भारतीय धर्म रक्षा समिति ने निंदा की है। रक्षा समिति ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
समिति के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और भगवान गिरी आश्रम पीठ के महंत बाबा भूपेंद्र गिरी ने उक्त घटना की निंदा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, जोकि राज्य के लिए चिंता का विषय है। घटना को पुलिस प्रशासन गंभीरता से लेकर घटना को अंजाम देने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि इस घटना से संत समाज भी काफी आहत हो रहा है, जो कि समय समय पर इस प्रकार की घटनाओं की निंदा करता रहा है। उसके बावजूद भी लगातार इस प्रकार की घटना घट रही हैं ,जो उत्तराखंड के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रहने वाले गैर हिन्दू समाज सहित देश के अन्य प्रान्तों से उत्तराखंड में आकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिनकी व्यापक स्तर पर शिनाख्त कर उनके विरुद्ध उत्तराखंड की धार्मिक आस्था को बचाए जाने के लिए कार्रवाई की जानी अत्यंत आवश्यक है।
महंत बाबा भूपेंद्र गिरी का कहना था कि देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के आसपास भी इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो की चिंता का विषय है। उत्तराखंड सरकार को इस प्रकार की घटनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए अन्यथा संत समाज भी इस प्रकार की घटनाओं के विरोध में सड़कों पर उतरेगा।