रतलाम : दो ट्रकों की टक्कर में एक की मौत

06HREG338 रतलाम : दो ट्रकों की टक्कर में एक की मौत

रतलाम, 6 मई (हि.स.)। जिले के नामली और भदवासा फंटे के पास हाईवे पर शनिवार सुबह दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए तथा मौके पर जाम की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे एक ट्रक जावरा से रतलाम की तरफ आ रहा था, तभी भदवासा के पास पीछे से आ रहा ट्रक आगे जा रहे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पीछे से घुसे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक व क्लीनर कैबिन में फंस गए। सूचना मिलते ही नामली पुलिस मौके पर पहुंची। कैबिन में फंसे चालक और क्लीनर को काफी मशक्कत कर ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। वहीं, क्लीनर गंभीर रूप से घायल था। उसे इलाज के लिए रतलाम जिला अस्पताल ले जाया गया।