12 प्रमुख बिन्दुओं को लेकर महा जनसम्पर्क अभियान में किए जाएंगे कार्यक्रम: गणेश जोशी

30HREG120 12 प्रमुख बिन्दुओं को लेकर महा जनसम्पर्क अभियान में किए जाएंगे कार्यक्रम: गणेश जोशी

देहरादून, 30 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी 12 प्रमुख बिन्दुओं को लेकर केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर देश भर में महा जनसम्पर्क अभियान चला रही है। इसकी शुरूआत केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की प्रेस वार्ता से प्रारंभ हो चुकी है। इसी के तहत मंगलवार को प्रदेश सरकार के मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान को लेकर मसूरी विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर बैठक की।

बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित होने वाले पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि अगले माह तक प्रदेश भर में चलने वाले इस महा जनसंपर्क अभियान में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम 09 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महाजन संपर्क अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।

मंत्री जोशी ने पदाधिकारियों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने, वंचितों, शोषितों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन नौ वर्षो में अभूतपूर्व कार्य किए है। उन्होंने कहा मोदी सरकार के 09 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे हैं। उन्होंने कहा इन नौ वर्षो में राष्ट्रीय सुरक्षा आत्मनिर्भरता वैश्विक प्रतिष्ठा आर्थिक सुदृढ़ीकरण आदि क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि जिन बिन्दुओं पर आधारित कार्यक्रम किए जाएंगे उनमें विशिष्ट जन संपर्क अभियान, वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मान, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन,लाभार्थी सम्मेलन,योग दिवस कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी शामिल है।

इसी के साथ-साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती, आपातकाल, मन की बात, व्यापारी सम्मलेन,घर घर संपर्क अभियान,विशाल जन सभा,प्रबुद्ध सम्मेलन जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

बैठक में महा जनसंपर्क अभियान के संयोजक सुरेन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राकेश रावत, डॉ बबीता सहोत्रा, उत्तम चंद रमोला, संध्या थापा, प्रभा साह, आशीष थापा, किरण, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।