20HREG323 डीएम ने ऋषिकेश में गंगा नदी के तटों पर कूड़ा ना डालने और प्रदूषण बोर्ड को नियमित जल की सैंपलिंग कराने के दिए निर्देश
-स्मृति वन ऋषिकेश में नवग्रह और नक्षत्र वाटिका विकसित की जायेगी : सोनिका
ऋषिकेश, 20 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी सोनिका ने नगर निगम आयुक्त को ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी के तटों पर कूड़ा ना डालने के साथ प्रदूषण बोर्ड को नियमित जल की सैंपलिंग करवाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में गंगा सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने समिति की पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को माॅनिटिरिंग करने के साथ नियमित जल की सैंपलिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त ऋषिकेश को निर्देशित किया कि नदी तट और खुले में कूड़ा ना डाला जाए। इसके लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए। खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करें।
जिलाधिकारी ने पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम में हुई कार्रवाई की जानकारी भी प्राप्त की। 26 एमएलडी प्लांट शोधित जल को नगर क्षेत्र में भवन निर्माण कार्यों को निशुल्क उपलब्ध कराने जाने उन्हें बताया गया कि महाप्रबन्धक, निर्माण मण्डल (गंगा) उत्तराखण्ड पेयजल निगम को प्राक्कलन प्रेषित किए गए हैं। स्मृति वन ऋषिकेश में नवग्रह एवं नक्षत्र वाटिका विकसित किये जाने के लिए देहरादून वन प्रभाग को प्लान तैयार करने के निर्देशों के क्रम अवगत कराया गया कि वर्ष 2023-24 में की वार्षिक योजना में नवग्रह एवं नक्षत्र वाटिका को विकसित करने का प्रावधान किया गया है।
आईईसी गतिविधियों की कार्ययोजना को राज्य प्रबन्धन ग्रुप नमामि गंगे को प्रेषित करने के निर्देशों के अवगत कराया गया कि कार्ययोजना आईईसी को राज्य प्रबन्धन ग्रुप नामामि गंगे को प्रेषित की गई है। ऋषिकेश क्षेत्र पैकेज 5 में प्रस्तावित 50 एमएलडी एसटीएफ के निर्माण को भूमि चयन के क्रम में अवगत कराया कि उप जिलाधिकारी ऋषिकेश ने भूमि प्रस्तावित की है।
बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल, अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान नमित रमोला, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, पर्यावरणविद विनोद जुगलान, सहायक अभियन्ता सिंचाई दिनेश चन्द्र उनियाल, सहायक अभियन्ता हरीश कुमार बंसल, वन विभाग से स्पर्श काला, पेयजल निगम आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।