मंदसौर: नीमच से भोपाल जा रही यात्री बस भावगढ़ फंटा के पास अनियंत्रित होकर पलटी, चार की मौत

28HREG157 मंदसौर: नीमच से भोपाल जा रही यात्री बस भावगढ़ फंटा के पास अनियंत्रित होकर पलटी, चार की मौत

मंदसौर, 28 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार दोपहर नीमच से भोपाल जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर तत्काल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी अनुसार घटना मंदसौर-भावगढ़ रोड पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। यहां नीचम से भोपाल जा रही यात्री बस दलौदा थाना क्षेत्र में महू-नीमच राजमार्ग पर स्थित भावगढ़ फंटे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद लोग उसमें अंद ही दब गये। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सहायता करते हुए बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

इधर, सूचना मिलते ही दलोदा पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस जावरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी और भावगढ़ फंटे के यहां अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उसके बाद रोड के दूसरी तरफ जाकर पलट गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।