यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के पुतले को करा आग के हवाले

28HREG35 यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के पुतले को करा आग के हवाले

हल्द्वानी, 28 मई (हि.स.)। हल्द्वानी समेत पूरे प्रदेश में व्याप्त भारी विद्युत कटौती पेयजल संकट और अतिक्रमण के नाम पर गरीबों की छत उजाड़ने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष की अगवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया।

इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश में लगातार 5 से 6 घण्टे विद्युत कटौती से जनता का जीना मुश्किल हो रहा है। लघु उद्योग काम धंधे चौपट हो रहे हैं। सरकार को जनहित में ठोस कदम उठाने चाहिए।

यूथ कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर सचिन राठौर व पूर्व राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि सरकार अतिक्रमण के नाम पर गरीबों की छतों को उड़ाने का काम कर रही है जबकि गरीबों उजाड़ने से पहले बसाने की योजना बनानी चाहिए। कांग्रेस नेता सन्दीप भैसोड़ा और मोनू चौहान ने कहा कि जनता पानी के लिये जनता दर दर की ठोकरें खा रही अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।

पुतला दहन करने वालों में अंकुश कुमार, मयंक गोस्वामी, जतिन अग्रवाल, सचिन राठौर ,साहिल राज, कैलाश कोहली, राजकुमार और राजेश कुमार आदि शामिल थे।