भोपाल: मिशन लाइफ के अंतर्गत वन विहार में स्वच्छता अभियान शनिवार से

11HREG214 भोपाल: मिशन लाइफ के अंतर्गत वन विहार में स्वच्छता अभियान शनिवार से

भोपाल, 11 मई (हि.स.)। मिशन लाइफ के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत एक तरफ जहां प्रकृति प्रेमियों को प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प दिलाकर उनके हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं, वहीं शनिवार से एक स्वच्छता अभियान का शुभारंभ भी किया जा रहा है।

मिशन लाइफ के अंतर्गत वन विहार को प्लास्टिक मुक्त जोन घोषित किया गया है। इसके लिए वन विहार में शनिवार शाम 4 बजे से से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। इस अभियान में इच्छुक छात्र-छात्राएं, युवा एवं आम नागरिक भाग ले सकते हैं। अभियान के अंतर्गत वन विहार के पर्यटक जोन में पाए जाने वाले प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर डस्टबिन में डाला जाएगा।

दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क समर कैंप शनिवार से

वन विहार में शनिवार सुबह 9 बजे से दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का उद्देश्य बच्चों में वन, वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का विकास करना है।