09HREG62 सवा लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार, 09 मई (हि.स.)। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के अन्तर्गत लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से स्मैक के साथ नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
चेकिंग के दौरान लक्सर कोतवाली पुलिस ने जैनपुर रोड लक्सर से एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर आरोपित के पास से 12.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके साथ ही एक इलैक्ट्रानिक तराजू, 3650 रुपये व मोबाईल फोन मिला। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम शाहआलम उर्फ भूरा निवासी ग्राम जैनपुर लक्सर, जिला हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत बाजार में सवाल लाख रुपये बतायी गई है।