28HREG84 गरीबों की पहुंच के लिए ऋषिकेश में खुला आपका दवाई वाला सेंटर
-आपका दवाई वाला उत्तराखंड सहित पूरे भारत में उपलब्ध करवाएगा जेनेरिक दवाइयां : सुधीर कुमार
-उत्तराखंड में प्रधानमंत्री के सपने को साकार करेगी, जेनरिक दवाइयां : आकाश कौशल
ऋषिकेश, 28 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डब्ल्यूएचओ का भारत में गरीबों की पहुंच तक सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवाए जाने के आह्वान के बाद ब्रांडेड एलोपैथिक के स्थान पर ब्रांडेड कंपनियों की जेनेरिक दवाइयों को उपलब्ध कराए जाने की दृष्टि से उत्तराखंड के मुख्य द्वार ऋषिकेश में आपका दवाई वाला सेंटर का शुभारंभ उत्तराखंड के असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर डॉक्टर सुधीर कुमार ने किया।
गढ़वाल के मुख्य द्वार ऋषिकेश में हरिद्वार रोड पर खोले गए आपका दवाई वाला सेंटर का शुभारंभ असिस्टेंट कंट्रोलर डॉक्टर सुधीर कुमार, सेंटर के सीईओ आकाश कौशल, डा. रवि कौशल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सुधीर कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में एलोपैथिक दवाइयों के दाम आसमान छूने के कारण आम व्यक्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि आवश्यक दवाइयों के दाम बाजार में काफी बढ़ चुके हैं, उनके मुकाबले जेनेरिक दवाइयों के दाम काफी कम हैं, क्योंकि यह आम आदमी की पहुंच में है।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर गरीबों तक ब्रांडेड एलोपैथिक दवाइयों के स्थान पर ब्रांडेड कंपनियों की जेनेरिक दवाइयां पहुंचाए जाने की दृष्टि से डब्ल्यूएचओ जैविक दवाइयों के उत्पाद को मार्केट में उतारा है। ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर खुला आपका दवाई वाला केंद्र उत्तराखंड के प्रत्येक गांव तक सुगमता पूर्वक दवाई पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।
सेंटर के ही सीईओ आकाश कौशल ने बताया कि ऋषिकेश के बाद उनका प्रयास रहेगा कि उत्तराखंड सहित पूरे भारत में उनके माध्यम से सभी ब्रांडेड कंपनियों की जेनेरिक दवाइयों के स्टोर खोलकर गांव गांव सर यह सस्ती जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं, इसी श्रृंखला में उनके द्वारा ऋषिकेश के बाद उत्तराखंड में लगभग 50 छोटे-बड़े शहरों और कस्बों में स्टोर बहुत जल्द खोले जाएंगे। इसकी तैयारियां कर ली गई है। इस दौरान कंपनी के संस्थापक डॉ. रवि कौशल ने बताया कि उत्तराखंड में जेनेरिक स्टोर खोलें जाने के बाद सैकड़ों उन फार्मासिस्टों को रोजगार उपलब्ध होंगे जो साधनों के अभाव में अभी तक सड़कों पर खाली घूम रहे हैं।
इस अवसर पर सीईओ ओ भावना कौशल, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉक्टर अरुण गोपाल, प्रसाद, गोविंद अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल अशोक कुमार ,यामिनी कौशल, डॉक्टर शुभांगी रैणा, डॉक्टर संदीप रैणा, दीपक तायल,अमित जैन, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।