खरगोनः किसानों के खेतों से ड्रीप चोरी करने वाले गिरोह पुलिस की गिरप्त में

07HREG147 खरगोनः किसानों के खेतों से ड्रीप चोरी करने वाले गिरोह पुलिस की गिरप्त में

– तीन आरोपित गिरफ्तार, चोरी के 50 बन्डल ड्रिप, घटना में प्रयुक्त टेम्पो जब्त

खरगोन, 7 मई (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव के निर्देशन में किसानों के विद्युत मोटर, पंप, पाईप, ड्रीप चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बलकवाड़ा थाना पुलिस द्वारा ड्रीप चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास के 50 बन्डल ड्रिप और घटना में प्रयुक्त टेम्पो जब्त किया गया है।

बलकवाडा थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि रविवार को फरियादी महेश निवासी ग्राम नांदला ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि मेरे खेत से 70 बंडल ड्रीप लाइन कीमती 90 हजार रुपये की कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागिय अधिकारी पुलिस मनोहरसिंह गवली के निर्देशन में टीम का गठन कर माल मुलजिम की पतारसी के लिए लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना से जुड़ी सूचनाओं को एकत्रित करने के मुखबिरों को सक्रिय किया गया। परिणामस्वरूप मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कसरावद का बल्लु निवासी मंडी रोड कसरावद के घर में 50 बंडल ड्रीप राखी हुई है, जो की संभवतः चोरी की है।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा बल्लु के घर दबिश देकर 50 बंडल ड्रीप जब्त की गई। बल्लु को थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने बबलू (30) पुत्र निसार शाह निवासी छप्पन देव मार्ग मण्डलेश्वर व गणेश (25) पुत्र कडवा कोचले निवासी माकडखेडी कसरावद द्वारा महेश निवासी नांदला के खेत से चोरी करना बताया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

आरोपितों को गिरफ्तार कर सामग्री की जब्त

पुलिस ने आरोपित बल्लु (62) पुत्र छितु वर्मा निवासी मंडी रोड कसरावद के कब्जे से करीबन 50 बंडल ड्रीप कीमती 70 हजार रुपये जप्त किया गया। वहीं आरोपित गणेश कोचले से घटना में प्रयुक्त टेम्पो क्रमांक एमपी 13 एल 3787 कीमती 3 लाख रुपये का जप्त की है। साथ ही आरोपित बबलु शाह के कब्जे से नगदी 1500 रुपये भी जप्त किये हैं।