देवदूत बने जल पुलिस के जवान ने युवक की जान बचाई

06HREG86 देवदूत बने जल पुलिस के जवान ने युवक की जान बचाई

-दिल्ली से दोस्तों के साथ ऋषिकेश आया था घूमने

ऋषिकेश, 06 मई (हि.स.)। नीम बीच पर गंगा में डूब रहे युवक के लिए जल पुलिस के जवान देवदूत साबित हुए।

घटनाक्रम के मुताबिक 21 वर्ष निखिल चौधरी पुत्र मनोज चौधरी निवासी थाना गोकलपुरी शाहदरा दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आए था। वह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नीम बीच पांडू पत्थर थाना मुनि की रेती क्षेत्र के समीप गंगा मे स्नान करने के दौरान पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में डूब रहा था । उसे डूबता देख मिल के पर तैनात लोगों ने शोर मचा दिया जिसे सुन मौके पर राहत एवं बचाव ड्यूटी पर तैनात उत्तम सिंह भंडारी , नागेंद्र सिंह एवं हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार फ्लड रेस्क्यू टीम 40 वाहिनी पीएसी हरिद्वार द्वारा तुुरंंत रेस्क्यू शुरू कर दिया गया।कुछ देर की

मशक्कत के बाद बचाव दल सकुशल गंगा में डूब रहे युवक को बचाने में कामयाब रहा,जिसे बाद में उसके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।