08HREG26 भाजपा अध्यक्ष भट्ट की मौजूदगी में कई लोग पार्टी में होंगे शामिल
देहरादून, 08 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की मौजूदगी में आज सायं हरिद्वार से दूसरे दल के नेता पार्टी में शामिल होंगे।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के सानिध्य में हरिद्वार ज़िले के कई दिग्गज नेता विभिन्न दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का कार्यक्रम तय है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ भी उपस्थित रहेंगे।