14 लाख की धोखाधड़ी करने वाला विजय चा गिरफ्तार

06HCRI12 14 लाख की धोखाधड़ी करने वाला विजय चा गिरफ्तार

देहरादून, 06 मई (हि.स.)। उत्तराखंड एसटीएफ ने फर्जी ट्रेडिंग कंपनी बनाकर बड़े लाभ का लालच देकर अच्छी खासी वसूली की। इसी तरह की फर्जी ट्रेडिंग कंपनी और वेबसाइट बनाकर धोखाधड़ी करने वाले ठग को गिरफ्तार कर लिया।

इसके लिए एसटीएफ ने सात दिनों में 27 सौ किलोमीटर की यात्रा कर पांच राज्यों में 20 से अधिक स्थानों पर दबिश देकर कुख्यात साइबर ठग विजय चावला को गिरफ्तार किया। पुलिस को तीन मोबाइल फोन कई सिम कार्ड और कई बैंकों के डेविड कार्ड बरामद हुए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि तकनीकी युग में साइबर ठगी का एक अपने ढंग का अलग मामला है। ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति से साइबर अपराधी ने फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट से बनी दो जी मेल भेजी और इन्वेस्ट के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। एंजिल ब्रोकिंग एप पर खाता खुलवाकर ट्रेडिंग प्रारंभ कराई गई और बाद में ठीक काम न करने के कारण पीड़ित का डीमेट एकाउंट खुलवा दिया और फिर अलग-अलग नाम पर धोखाधड़ी की।

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि शिकायत के बाद मामला दर्ज कराया गया और जांच एसटीएफ के सीओ सुमित पांडे को सौंपी गई। इस मामले में पुलिस ने गहनता से छानबीन के बाद दिल्ली, एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश जाकर छानबीन की। मुख्य अभियुक्त मध्य प्रदेश इंदौर का रहने वाला है। अभियुक्त विजय चावला के लिए जगह-जगह छापेमारी की गई वह भी पुलिस से बचने के लिए ग्वालियर, मथुरा,नोएडा होते हुए उत्तराखंड पहुंचा। पुलिस ने भी लगभग 27 सौ किलोमीटर यात्रा कर उसे हरिद्वार में हिरासत में ले लिया। विजय चावला के पास से तीन आई फोन, विभिन्न बैंकों के डेविड कार्ड मिले हैं। एसटीएफ ने इस बड़ी ठगी का पर्दाफाश किया है।