30HREG79 ‘प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी निर्णयों से नये भारत से विकसित भारत का स्वप्न साकार होगा’
को ट्विटर पर भेजा आभार प्रदर्शन
-मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर जताया प्रधानमंत्री का आभार
देहरादून, 30 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की बहुलता के लिए ट्विटर के माध्यम से प्रधानमंत्री का आभार प्रदर्शन किया है। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी निश्चित तौर पर आपके सशक्त नेतृत्व एवं दूरदर्शिता के परिणाम स्वरूप केंद्र सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों में लोक कल्याण की भावना से लिया गया प्रत्येक निर्णय देश की जनता के जीवन को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके जनकल्याणकारी निर्णयों से नये भारत से विकसित भारत के निर्माण का स्वप्न साकार होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री को साधुवाद कहा है”।