वुशू : ताइचीक्वान में मेरठ की साक्षी को स्वर्ण, दाओशू में लखनऊ के आदित्य रहे अव्वल

08HSPO13 वुशू : ताइचीक्वान में मेरठ की साक्षी को स्वर्ण, दाओशू में लखनऊ के आदित्य रहे अव्वल

22वीं उ.प्र. राज्य स्तरीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता की हुई शुरूआत

लखनऊ, 08 अप्रैल (हि.स.)। 22वीं उ.प्र. राज्य स्तरीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता की शुरूआत शनिवार को हो गयी, जिसमें लखनऊ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। लखनऊ की ओर से पुरुषों के चंग्क्वान में आदित्य गौतम ने रजत जीता, जबकि आगरा के भानु सिंह ने स्वर्ण और मेरठ के आयुष त्यागी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। नन्क्वान में गौतमबुद्धनगर के सचिन कश्यप ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुषों के ताइचीक्वान में विषम कश्यप ने स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा बनाया तो गौतम बुद्धनगर के दो खिलाड़ियों ने टिंकू कुमार और चेतन चौहान ने रजत पदक व कांस्य पदक अपने हिस्से में किया।

इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में मेरठ की साक्षी जौहरी ने स्वर्ण पदक तो गौतम बुद्धनगर के अदिति भारद्वाज ने रजत पदक अपने नाम किया। दाओशू में लखनऊ के आदित्य गौतम ने स्वर्ण और लखनऊ के ही आशुतोष सिंह ने रजत पदका जीता। जियांशु में भानु सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, तो जिंगीक्वान में लखनऊ के इरफान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

ताओलू के पारंपरिक इवेंट (कुंगफू) में पुरुषों के सिंगल वेपन में लखनऊ के सूरज शर्मा और महिलाओं के इसी इवेंट में गौतम बुद्धनगर के गिन्नी भाटी ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। विनचुन में लखनऊ के हरि किशन का पहला स्थान रहा, महिलाओं के अदर स्टाइल इवेंट में गिन्नी भाटी पहले स्थान पर रहीं। ताओलू के पदक विजेता खिलाड़ियों को शनिवार शाम को ही समाजसेवी व उत्तर प्रदेश वुशू संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उषा खत्री और फेसिंग संघ के महासचिव युजिन ने पदक देकर सम्मानित किया।