08HSPO12 महिला हाकी लीग : ओडिशा ने अमृतसर की टीम को हराया
– खेलो इंडिया महिला हाकी लीग (अंडर-21) में शनिवार को खेले गये चार मैच
लखनऊ, 08 अप्रैल (हि.स.)। खेलो इंडिया महिला हाकी लीग (अंडर-21) में शनिवार को चार मैच खेले गये। इसमें स्पार्ट्स हास्टल ओडिशा ने खालसा हाकी एकेडमी अमृतसर को 6-1 से हराकर बढ़त बना ली।
पूल ए में स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया (शक्ति टीम) और भाई भेलो हाकी एकेडमी के बीच मैच खेला गया। शक्ति टीम की सुबिला टिर्की ने सातवें मिनट में ही पहला गोल दागकर बढ़त बना दी। इसके बाद टीम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 12वें मिनट, 19वें, 22वें मिनट, 27वें, 47वें और 60वें मिनट में लगातार गोल दागकर शक्ति टीम ने सात-शून्य से मैच को जीत लिया। वहीं पूल ए के दूसरे मैच में स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया (बाल टीम) ने सेल्यूट हाकी एकेडमी को चार-एक से हरा दिया।
पूल बी में एचएआर हाकी एकेडमी और हिम हाकी एकेडमी के बीच मैच खेला गया, जिसमें तीसरे मिनट में ही एचएआर की सावी ने पहला गोल दाग दिया। हिम एकेडमी की टीम भी बराबरी करने के लिए कसमकस करती रही, तब तक आठवें मिनट में एचएआर की ऊषा ने दूसरा गोल कर दिया। 11वें मिनट में हिम की टीम ने एक गोल किया। उसके बाद पुन: 41वें मिनट में एक गोलकर बराबरी कर दी, लेकिन पुन: मोनू 52वें मिनट में और पूजा ने 59वें मिनट में गोलकर कर दिया और एचएआर की टीम चार-दो से मैच जीत गयी।
पूल बी के स्पोर्ट्स हास्टल ओडिशा और खालास हाकी एकेडमी अमृतसर के बीच हुए मैच में छठें मिनट में ही मोनिका ने गोल कर दिये। इसके बाद लगातार नौवें मिनट, 15वें मिनट, 35वें मिनट में गोल दागे। खालसा की टीम ने 44वें मिनट में एक गोल किया, लेकिन वह इसके आगे नहीं बढ़ सकी। पुन: 45वें और 54वें मिनट में गोलकर ओडिशा की टीम ने छह-एक से मैच को जीत लिया।