निगम चुनाव को लेकर आआपा ने किया मंथन

02HREG153 उत्तराखंड संस्कृत विद्यालय प्रबंधकीय शिक्षक संघ धरने में शामिल होगा

ऋषिकेश, 02 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड संस्कृत विद्यालय प्रबंधकीय शिक्षक संघ सोमवार को देहरादून में आयोजित मानदेय बढ़ाने के लिए धरने में शामिल होगा। यह निर्णय रविवार को श्री जयराम संस्कृत विद्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में लिया गया है, जिसमें संस्कृत की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य रूप से उत्तराखंड प्रदेश के अशासकीय संस्कृत विद्यालयों में अल्प मानदेय पर कार्यरत 126 शिक्षकों की मांग का समर्थन किया गया।

शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जनार्दन कैरवान ने कहा कि प्रदेश के अशासकीय संस्कृत विद्यालयों में 126 प्रबन्धकीय शिक्षक अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। जिसे बढ़ाने के लिए सरकार से लंबे समय से मानदेय की सूची में सम्मिलित करने की मांग कर रहे हैं परन्तु अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि 3 अप्रैल को उनका संस्कृत शिक्षा निदेशालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसका हमारा संघ पूरा समर्थन करता है और सरकार से मांग करता है कि इन 126 शिक्षकों को सम्मान जनक मानदेय दिया जाए। जिससे संस्कृत के विद्यालय/महाविद्यालयों में पठन पाठन सुचारू रूप से संचालित हो सके।