छात्र मीनू व चंद्रशेखर ने उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

14HREG236 छात्र मीनू व चंद्रशेखर ने उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

नैनीताल, 14 अप्रैल (हि.स.)। कुमाऊं विश्व विद्यालय के डीएसबी परिसर के दो विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें वाणिज्य संकाय की शोध छात्रा मीनू जोशी और कला संकाय के एमए हिंदी अंतिम वर्ष के छात्र चंद्रशेखर शामिल हैं। मीनू वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो.अतुल जोशी के दिशा-निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं।

उधर, वाणिज्य संकाय में कई वर्ष से सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत निधि वर्मा ने वाणिज्य संकाय के पूर्व प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. बीडी कविदयाल के निर्देशन में शोध कार्य पूरा करने के उपरांत शुक्रवार को अपनी अंतिम मौखिकी परीक्षा के उपरांत शोध उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अपना शोध कार्य उत्तराखंड में ’चाय की मार्केटिंग’ विषय पर पूर्ण किया है।