बालाजी धाम में रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त एकत्र

16HREG116 बालाजी धाम में रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त एकत्र

हरिद्वार,16 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारतीय सनातन सेना परिषद और रुड़की ब्लड सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में श्रीबालाजी धाम, सिद्धबली हनुमान मंदिर फुटबॉल ग्राउंड जगजीतपुर के प्रांगण में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

इस मौके पर बाबा आलोक गिरी ने सभी रक्तदानियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्तदान समय की मांग है। यह हमारी सुरक्षा के साथ अन्य लोगों का जीवन बचाने में भी मददगार साबित होता है। इसलिए एक स्वस्थ व्यक्ति को तीन माह के अंतराल में रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

पुजारी मनकामेश्वर गिरी, सन्नी, पार्षद नागेंद्र राणा, नितिश चौधरी, सुमित भाटिया, मनीषा शर्मा, कालिका प्रसाद कोठारी, अरुण पाल, रुड़की ब्लड सेंटर से अखिल सैनी, अमित कुमार, प्रिन्स सैनी, दीक्षित सैनी, आकाश शर्मा, वैभव शर्मा, गौरव कुमार ,सचिन वर्मा , प्रिंस वर्मा सहित अन्य लोगों ने रक्तदान के साथ शिविर में सहयोग प्रदान किया।