श्री देव सुमन विवि के छात्रों ने त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

01HREG128 श्री देव सुमन विवि के छात्रों ने त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

ऋषिकेश, 01 अप्रैल (हि.स.)। पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्व विद्यालय परिसर ऋषिकेश के नमामि गंगे प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एन.एम.सी.जी.), अंतर्गत त्रिवेणी घाट पर गंगा स्वच्छता जागरुकता रैली निकाल कर सफाई अभियान चलाया।

यह अभियान जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार और राज्य परियोजना प्रबन्धन ग्रुप, नमामि गंगे उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय घाट पर हाट कार्यक्रम के साथ ही आस्था पथ और त्रिवेणी घाट में गंगा के तटों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

शनिवार को स्वयंसेवी ने पर्यटक एवं स्थानीय लोगों से गंगा तटों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया स्वयंसेवी गंगा के तटों की सफाई की और एकत्रित कूड़े और पॉलिथीन का निस्तारण किया दूसरे दिन घाट पर हाट कार्यक्रम में स्थानीय उत्पाद और व्यंजन सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहे ।

इस अवसर पर नमामि गंगे प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ अशोक कुमार मेंदोला ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है। गंगा हमारी मां है। गंगा के कारण कई लोगों को जीवन मिला है प्रत्येक नागरिक को गंगा स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों का लगातार यहां अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

समाजसेवी और पर्यावरणविद गंगा सेवा समिति के सदस्य विनोद जुगलान ने कहा हम सभी को गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए। ना खुद गंदगी फैलाएं और ना ही दूसरों को गंदगी फैलाने दें। इसके लिए हमें स्वयं पहल करनी होगी और लोगों को इसके लिए जागरूक करना होगा, तभी हम दूसरे के सामने एक आदर्श प्रस्तुत कर सकते हैं।

इस अवसर पर निज़ाम आलम पीयूष गुप्ता, साक्षी तिवारी, संजना गुप्ता, नितेश तन्मय ठाकुर,,सोनी वर्मा रवीना माधुरी, आकाश, सुषमा, सुनैना, लक्ष्मी, प्रियंका, महेंद्र, अनुज पाल, नीरज शर्मा, कुसुम, अनामिका आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।