15HREG276 देश में दाल उत्पादन और वितरण के संबंध में भारत सरकार के सचिव ने इंदौर में ली बैठक
इंदौर, 15 अप्रैल (हि.स.)। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले के सचिव रोहित कुमार सिंह ने शनिवार को इंदौर प्रवास के दौरान यहां दाल मिल व्यापारी संघ एवं इस उद्योग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि इन्दौर दाल के उत्पादन और वितरण का एक प्रमुख केंद्र है। उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर दाल उपलब्ध होती रहे, इसके लिए आज सुझाव लिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप प्रत्येक शुक्रवार को दालों का स्टॉक घोषित किया जाना ज़रूरी है। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी और भोपाल से विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आलोक कुमार सिंह, तरुण पिथोड़े सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं इंदौर क्षेत्र के दाल मिल मालिकों तथा विभिन्न संबंधित संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।