08HREG279 चारधाम यात्रा के साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखना सभी का कर्तव्य: ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचरी
-नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष का नगर वासियों ने किया स्वागत
ऋषिकेश, 08 अप्रैल (हि.स.)। नगर के सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने संयुक्त रूप से वर्ष 2023 में होने वाली चारधाम यात्रा के संबंध में पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि हमें यात्रा के दौरान पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए भी संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर चारधाम यात्रा को विधिवत रूप से संचालित किए जाने के लिए गठित संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति के 12वीं बार चुने गए अध्यक्ष संजय शास्त्री और कार्यकारी अध्यक्ष मनोज ध्यानी का स्वागत समारोह में अभिनंदन किया गया।
देहरादून मार्ग पर स्थित एक होटल में हुए जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की अध्यक्षता और पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा के संचालन में स्वागत समारोह के दौरान मुख्य वक्ता ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि हमें चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को ठीक प्रकार से संचालित की जाने के लिए नगर वासियों को भी एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, क्योंकि जो यात्रा में यात्रा पर यात्री आ रहा है, वह हमारे मेहमान हैं। उनका स्वागत अतिथि देवो भव के साथ किया जाना चाहिए, जिससे वह यात्रा कर अपने घर लौटने पर ऋषिकेश वासियों द्वारा किए गए स्वागत का गुणगान कर सके ,और वह अपने यहां अच्छा संदेश देगा।
संजय शास्त्री ने कहा कि यह यात्रा ऋषिकेश ही नहीं, अभी तो पूरा गढ़वाल मंडल की आर्थिक हेल्पलाइन भी है, जिससे जुड़े लाखों लोगों का जीवन भी इसी यात्रा पर निर्भर करता है, जिसे सुचारू रूप से चलाया जाना नगर वासियों का भी कर्तव्य है, क्योंकि नगर में जो भी चार धाम यात्रा के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में यात्री आता है उसका नगर वासियों द्वारा स्वागत किया जाना चाहिए। इस यात्रा से दुकानदारों को भी व्यापार मिलता है और वाहन स्वामियों को भी इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि इसे और सुंदर और सुविधाजनक बनाएं। कार्यकारी अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने धर्मशालाओं के संचालकों और नगर वासियों से इस यात्रा में सहयोग किए जाने की अपील की। स्वागत समारोह में उपस्थित व्यापारियों ने यात्रा में सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अतुल शर्मा, सूरज गुल्हटी, जितेंद्र अग्रवाल, महेंद्र खन्ना, अशोक अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, मनीष शर्मा,बृजेश चंद्र शर्मा, देवेंद्र रावत, विनोद अग्रवाल, अनिल शर्मा, सहित काफी संख्या में व्यापारी और सही लोकेशन से जुड़े वाहन स्वामी भी उपस्थित थे।