अवैध खननः टीम ने पांच स्टोन क्रेशर और दो वाहनों को किया सीज

02HREG198 क्षेत्र के विकास को दी जा रही प्राथमिकताः आदेश चौहान

हरिद्वार, 2 अप्रैल (हि.स.)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगर निगम हरिद्वार के वार्ड नंबर 56 में हनुमंतपुरम कॉलोनी की सड़क का कार्य पूजा पाठ के साथ शुरू कराया। इस कॉलोनी में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कें बनाई जाएंगी।

कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के पद पर अग्रसर है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही वे भी अपने विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार समर्पित एवं प्रतिबद्ध हैं और यही कारण है कि क्षेत्र की अधिकांश सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली एवं शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की लगातार पूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि हनुमंतपुरम कॉलोनी की सभी सड़कों का पुनर्निर्माण भी अगले एक माह में करा दिया जाएगा।

बहादराबाद मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद नागेंद्र राणा ने क्षेत्रवासियों की ओर से रानीपुर विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा जिस प्रकार से क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है उससे क्षेत्रीय जनता में बेहद खुशी की लहर है।