कानपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नवजात चोरी

07HREG31 कानपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नवजात चोरी

कानपुर (उप्र), 07 अप्रैल(हि.स.)। कानपुर के कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुक्रवार भोर एक नवजात शिशु चोरी हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना से जच्चा और परिवार के बाकी सदस्य परेशान हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश शुक्ला ने बताया कि सचेंडी क्षेत्र की रहने वाली सुषमा ने रात में बच्चे को जन्म दिया। सुबह उसकी नींद खुली तो बच्चा गायब मिला। पुलिस टीम अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस कहना है कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।