07HREG301 पुलिस के हत्थे चढ़े दो वन्य जीव तस्कर, छह कछुए बरामद
हरिद्वार, 07 अप्रैल (हि.स.)। थाना खानपुर अंतर्गत गोवर्धनपुर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 06 लुप्तप्राय प्रजाति के कछुए बरामद किए हैं।
पुलिस कप्तान के पीआरओ बिपिन पाठक ने बताया कि शुक्रवार को गोवर्द्धन पुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों के पास से छह लुप्तप्राय प्रजाति के कछुए मिले हैं। गिरफ्तार होने वालों में दीपक पुत्र कमलनाथ तथा अरुण पुत्र ओमप्रकाश दोनों निवासी ग्राम सपेरा बस्ती जिला हरिद्वार शामिल हैं। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।