नए सत्र के शुभारंभ पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की अध्यापकों ने भैया बहनों का किया तिलक लगाकर स्वागत

01HREG132 नए सत्र के शुभारंभ पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की अध्यापकों ने भैया बहनों का किया तिलक लगाकर स्वागत

-सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय शिक्षा ही नहीं संस्कार भी देते हैं- गुरुप्रसाद

ऋषिकेश, 01 अप्रैल (हि.स.)। जाती राम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर ऋषिकेश में नए सत्र के शुभारंभ के दौरान सभी भैया-बहनों और अभिभावकों का विद्यालय के शिक्षकों ने स्वागत फूलों के साथ तिलक लगाकर किया।

शनिवार से प्रारंभ विद्यालय के नए सत्र के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल ने उपस्थिति से कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भैया बहनों को शिक्षा ही नहीं संस्कार भी देते हैं, जिसके कारण आज पूरे देश में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों से पढ़ कर जाने वाले छात्र-छात्राएं आईएएस, पीसीएस की परीक्षा पास कर देश की सेवा कर रहे हैं। सेना में भर्ती होकर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। इसके कारण आज सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, क्योंकि हमारे विद्यालयों में दी जाने वाली शिक्षा और संस्कार के कारण शिशु मंदिर विद्यालयों ने लोगों का विश्वास जीता है।

नव आगंतुक छात्र छात्राओं का विद्यालय की अध्यापिका स्वाति शर्मा, संजू शर्मा, अपर्णा रावत ,काजल, प्रियंका पवांर, भाग सिंह ,आदि ने पुष्प और तिलक लगाकर स्वागत किया।