18HREG79 अवसाद में आए पिता ने घर पर फंदा लगाकर की आत्महत्या
ऋषिकेश, 18 अप्रैल (हि.स.)। नवजात शिशु की मौत के बाद अवसाद की स्थिति में आए पिता ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
आईडीपीएल पुलिस चौकी प्रभारी चिंतामणि ने बताया कि कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी 23 वर्ष अमित पुत्र लालबाबू ने उस समय अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जब वह घर पर अकेला था।
पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि इसका पता उस समय लगा, जब अमित के पिता लालबाबू सोमवार की देर रात को अपने काम से घर लौटे, जिन्होंने देखा कि उनके पुत्र अमित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अमित के 15 दिन पूर्व नवजात शिशु ने जन्म लिया था ,लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ आया, तब से वह अवसाद की स्थिति में था। उसके एक छोटी पुत्री भी है। पुलिस ने अमित के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।