‘मेरे बुजुर्ग-मेरे तीर्थ’ अभियान के तहत तीर्थ को बस रवाना

09HREG154 ‘मेरे बुजुर्ग-मेरे तीर्थ’ अभियान के तहत तीर्थ को बस रवाना

-बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन उच्च कोटि का धार्मिक कार्य : डा. जसविंदर सिंह गोगी

देहरादून, 09 अप्रैल (हि.स.)। महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में ‘मेरे बुजुर्ग-मेरे तीर्थ’ अभियान के तहत देहरा कैंट विधानसभा क्षेत्र से बुजुर्गों को एक बस से सहारनपुर के प्रसिद्द तीर्थ माँ शाकुम्भरी देवी के लिए रवाना किया गया।

इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि बुजुर्ग समाज की शान और नींव हैं। उनको तीर्थ दर्शन कराना उच्च कोटि का धार्मिक कार्य है।

यात्रा के संयोजक अभिषेक तिवारी ने कहा कि युवाओं और बच्चों के लिए बुजुर्ग स्वयं में तीर्थ हैं। उनकी तीर्थ यात्रा का प्रबंधन करना बड़े सौभाग्य की बात है। बुजुर्गों को यात्रा के लिए रवाना करने के अवसर पर मुख्य रूप से आदि मौजूद थे।

इस मौके पर लक्की राणा,अजित शर्मा, संजय शर्मा,प्रेम सागर,नीलव बिष्ट, इंद्रा बिष्ट,विजेता, सुषमा तिवारी, पूनम, विनय कुमार,सुसीला, लीला देवी, नीलू देवी,अरविंद, नवीन,रेणु देवी, सोमराज साथियों उपस्थित रहे।