18HREG122 प्रेमनगर क्षेत्र में वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार
देहरादून, 18 अप्रैल (हि.स.)। प्रेमनगर में हुई एक वृद्ध महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बीती 12 अप्रैल को मनजीत कौर पत्नी दलजीत सिंह अपने आवास में मृत पाई गई थी। धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई थी।
पुलिस विवेचना में पता चला कि 77 वर्षीय मृतक महिला सेवानिवृत्त होने के बाद अकेली रह रही थी। उसकी दो बेटियां जसविंदर कौर और इन्द्रप्रीत कौर दिल्ली और फरीदाबाद में रहती हैं। मृतक महिला लोगों को पैसा उधार देने का काम करती थी। पुलिस टीम ने 350 सीसी टीवी कैमरों के आधार पर विवेचना की और उसके खातों की डिटेल प्राप्त की। इन्हीं कैमरों में आरोपित पंकज शर्मा उर्फ बंटी को प्रेमनगर से गिरफ्तार किया है।
आरोपित पंकज शर्मा ने बताया कि उसने वर्ष 2010 में मोहल्ले में ही परचून की दुकान खोली थी जो कि कुछ खास नहीं चलती थी। कोरोना काल में दुकान पूर्ण रूप से बंद हो गयी थी और आय का साधन खत्म हो गया था। उसके पास अपने पुत्र की स्कूल की फीस जमा करने के पैसे भी नहीं थे, मुझे पैसों की सख्त जरूरत थी, जिस कारण मैंने 2022 में बन्धन बैंक से 80000 रुपये का लोन लिया, जिसमें उसके पड़ोस में रहने वाली महिला सीमा लाम्बा उसकी मेरी मदद करते हुए 10000 रुपये चुकाये थे।
सीमा मेरी लोन पार्टनर भी थी। हम दोनों ने बन्धन बैंक के अलावा यूनियन बैंक से भी लोन उठाया गया था। इसके अतिरिक्त अन्य जगहों से लिये गये कर्ज की किस्तें भी वे चुका जा रही थीं। उन्होंने कुछ पैसा सीमा से भी उधार लिया गया था। सीमा को वृंदावन जाना था, इसलिये वह लगातार उसससे अपना पैसा वापस मांग रही थी।
इस पर वह घटना के दिन सुबह मंजीत कौर के पास पैसा उधार मांगने गया, लेकिन उसने मुझे पैसा उधार देने से साफ इंकार कर दिया। उसके पश्चात टेंशन में मैंने दोपहर में शराब पी और शाम को करीब 06:30 से 07:00 बजे के बीच दोबारा मंजीत कौर के घर पैसा मांगने गया। उस समय मंजीत कौर अपने घर में सब्जी काट रही थी। उसके पुन: पैसा मांगने पर उन्होंने पैसा देने से इंकार कर दिया, जिस पर उसने टेबल पर पडे़ सब्जी काटने वाले चाकू से उनके गले पर वार कर दिया, जिससे वह मुंह के बल नीचे गिर गयीं और उसकी मृत्यु हो गयी।
यह देख के उसे पसीना आने लगा मैंने मंजीत कौर की रसोई में जाकर कांच के गिलास में पानी पिया और उनके घर से चुपचाप निकल कर अपने घर आ गया। अपने घर पर उसने घटना के समय पहले महरुम कलर की टी-शर्ट, ग्रे कलर की पेंट जींस को छत पर जाने वाली सीढ़ियों के नीचे छुपा दिया व चुपचाप सामान्य तरीके से रहने लगा। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद मामला खुल गया है। पंकज शर्मा के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू तथा कपड़े मिल गए हैं। एसएसपी ने टीम को 15 हजार तथा डीआईजी ने तीस हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।