11HENT10 “मम्मी से पूछ ले ए जान” को मिले 14 लाख से अधिक व्यूज
मुंबई, 11 अप्रैल (हि.स.)। अभिनेता से सिंगर बने विनोद यादव का नया गाना ‘मम्मी से पूछ ले ए जान’ रिलीज किया गया है जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। गाने को अबतक 14 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में विनोद की जोड़ी उनकी को-स्टार के साथ खूब जंच रही है। इस गीत को खुद अभिनेता विनोद यादव और पालक तिवारी ने साथ मिलकर गाया है।
गाने में विनोद अपनी प्रेमिका से प्यार करने की गुजारिश कर रहे हैं और प्रेमिका अपनी मम्मी से अनुमति लेने को कह रही है। इस तरह से दोनों के बीच की जुगलबंदी जारी है। इसमें बैकग्राउंड डांसरों ने भी अच्छा साथ दिया। इस गाने का निर्माण अन्नी फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसकी निर्माता साक्षी यादव हैं जबकि लेखक एवं संगीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं। गाने ने अबतक 1.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं।
गौरतलब है अन्नी फिल्म्स के बैनर तले बनी अभिनेता विनोद यादव की कर्मपुत्र का निर्देशन इकबाल बक्श ने किया है, वहीं बल और बलिदान को आनंद डी गहतराज ने डायरेक्ट की है। दोनों ही फिल्मों को बिना किसी काटछांट के केंद्रीय फिल्म प्रमाण पत्र बोर्ड से यू/ए प्रमाण पत्र मिल गया है। जल्द इन दोनों ही फिल्मों का फर्स्टलुक और ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। गहतराज के निर्देशन में बनी फिल्म का नाम ‘बल और बलिदान’ है, जोकि देशभक्ति से भरपूर फिल्म है, वहीं इकबाल बख्स की ‘कर्मपुत्र’ ऐक्शन और रोमांस के जबरदस्त डोज के साथ दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस तरह से विनोद यादव पांच और भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग करने जा रहे हैं। इसके अलावा एक बॉलीवुड फिल्म और वेब सीरीज करने जा रहे हैं।