13HREG155 मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने राजकीय चिकित्सालय का किया निरीक्षण
ऋषिकेश, 13 अप्रैल (हि.स.)। देहरादून जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चारधाम यात्रा-2023 के अंतर्गत राज्य सरकार की खून की एक बूंद से 50 जांच किए जाने के चलते ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में लगे हेल्थ एटीएम का निरीक्षण किया।
बुधवार को जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय जैन ने चिकित्सालय के आईसीयू सहित सभी विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि राजकीय चिकित्सालय के अतिरिक्त हेल्थ एटीएम मशीन चारधाम यात्रा बस अड्डे पर भी लगाई जा रही है, जहां 6 बेड का हॉस्पिटल भी बनाया जाएगा।
इसमें चार धाम पर जाने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के साथ उनका उपचार भी किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पहल पर इस बार चार धाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के एक बूंद की खून से 50 जांच निशुल्क की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक उपलब्ध है, लेकिन उसके बावजूद कुछ चिकित्सकों की कमी बताई जा रही है, जिनकी नियुक्ति शीघ्र कर दी जाएगी।