मोटे अनाज के उत्पादन को लेकर भाजपा ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

12HREG117 मोटे अनाज के उत्पादन को लेकर भाजपा ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

ऋषिकेश, 12 अप्रैल (हि.स.)। मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ाये जाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर किसान मोर्चा ने तीर्थ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों में में जन जागरूकता अभियान चलाकर कृषकों को जागरूक किया गया।

किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष और मोर्चा के ऋषिकेश मंडल प्रभारी राजीव कालड़ा ने बताया कि कुछ दशक पहले ज्वार, बाजरा और रागी जैसे मोटे अनाज भारत में सभी का पेट भरते थे। फिर हरित क्रांति और गेहूं-चावल पर हुए व्यापक शोध ने तस्वीर कुछ ऐसे बदली कि मोटे अनाज सिमटते गए और गेहूं-चावल ने हर तरफ कब्जा कर लिया। सरकारों ने भी मोटे अनाजों पर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया। कभी हमारी उपज में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले मोटे अनाज 10 प्रतिशत से भी नीचे चले गए।

हालांकि अब एक के बाद एक शोध यह बता रहे हैं कि पोषण की दृष्टि से मोटे अनाजों का कोई तोड़ नहीं है। दुनिया के कई देशों ने इन्हें अपनाना शुरू कर दिया है।प्रधानमंत्री मोदी इस संदर्भ में किए गये आह्वान पर ऋषिकेश के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में मोटे अनाज के उत्पादन को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भाजपा पंकज शर्मा, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा मनीष बनवाल, प्रभारी चन्द्रेश्वर यादव, आशुतोष शर्मा, राकेश मंडल, दीपक सरकार, संजीत मंडल, रोहित बेलवाल, मुन्ना राजपूत, राजू गायन, विक्की तरफदार,विष्णु तरफदार, राहुल दास, निक्की तरफदार, नेपाल सरदार आदि मौजूद रहे।