12HNAT52 हरियाणा सरकार बडे़ फूड हब का कर रही है निर्माण : आदित्य देवीलाल चौटाला
मसूरी, 12 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा मंडी परिषद के अध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार दुनिया के सबसे बडे फूड हब का निर्माण करने, किसानों और मोटे अनाज की सही तरीके से मार्केटिंग करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।
यह बातें हरियाणा मंडी परिषद के अध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला ने श्री अन्न विजन को लेकर मसूरी में राष्ट्रीय सम्मेलन के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार किसानों को लेकर एक विजन के तहत काम कर रही है, जिससे प्रदेश के किसानों को मजबूत किया जा सकें।
उन्होंने कहा कि मिलेट 2023 को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार बड़ी पहल की है। किन्नौर में करीब 550 एकड़ में विशेष फूड हब का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें किसानों को एक ही छत के नीचे कृषि से संबंधित सभी सुविधा उपलब्ध होगा, जिससे किसानों की फसलों सब्जी फल आदि कर मार्केटिंग के साथ उचित दाम मिलेगा। किसान तभी मजबूत होगा जब उसकी फसल और उत्पाद की सही तरीके मार्केटिंग हो सके और उसके सही दाम मिल सके।
उन्होंने कहा कि कुछ समय से देश में वेस्टर्न कल्चर हावी हो रहा था, लेकिन अब लोग प्राकृतिक और पारंपरिक चीजों का ग्रहण कर रहे हैं। जिससे वेस्टर्न कल्चर से छुटकारा मिलेग। कोरोना के बाद लोग स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहने लगे हैं। ऐसे में शुद्ध अनाज ओर मोटे अनाज से लोगों को कई गंभीर बीमारी से निजात मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से मोटे अनाज की प्रॉपर मार्केटिंग करने के लिए एक इसके लिए हरियाणा सरकार योजनाबद्ध तरीके से किसानों को मजबूत करने का काम कर रही है। मोटे अनाज के उत्पादन के लिए पानी की मात्रा कम लगती है और ऐसे में पानी की भी बहुत ज्यादा बचत होती है। मोटे अनाज से कृषि का ढांचा मजबूत होगा और वह पानी की भी बचत होगी।