10HREG2 मेयर प्रत्याशी के लिए एडीएम प्रशासन कोर्ट में मिलेंगे आवेदन पत्र : डीएम
-जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति एक ही प्रत्याशी का प्रस्तावक हो सकता हैं
-पार्षद पद के लिए नामाकंन हेतु आवेदन पत्र मुशायरा ग्रांउड में मिलेगा
मुरादाबाद, 09 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद के जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम का नामाकंन हेतु आवेदन पत्र कलेक्ट्रेट सभागार के सामने मुशायरा ग्रांउड में पार्षद पद का लिया जायेगा तथा मेयर पद के लिए एडीएम प्रशासन कोर्ट में लिया जायेगा।
रविवार शाम को उत्तर प्रदेश शासन ने नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी, जिसके साथी प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। उत्तर प्रदेश में 2 चरणों में निकाय चुनाव संपन्न होंगे, जिसमें मुरादाबाद मंडल के सभी जनपदों में पहले चरण में 4 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को परिणाम आएंगे।
जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने स्थानीय निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिये कि छोटी-छोटी गलतियों से बचें और सतर्कता पूर्वक चुनाव को सम्पन्न करवायें। उन्होंने कहा कि नामाकंन पत्र लेते समय सावधानीपूर्वक कार्य करें और उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नामाकंन पत्र की अर्हता और अनर्हता को गंभीरतापूर्वक देखें। डीएम ने कहा कि एक व्यक्ति एक ही प्रत्याशी का प्रस्तावक हो सकता है। उन्होंने कहा कि सभी आरओ/एआरओ निष्पक्षता के साथ चुनावी ड्यूटी को करें, तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।