18HREG69 भगवान परशुराम जयंती 23 अप्रैल को
देहरादून, 18 अप्रैल (हि.स.)। वैदिक ब्राह्मण सभा 23 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से जाएगी। इस अवसर पर वार्षिक पत्रिका वैदिक विशेषांक स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।
मंगलवार को प्रेस क्लब में हुई पत्रकार वार्ता में वैदिक ब्राह्मण सभा ने बताया गया कि परशुराम जयंती पिछले 50 वर्षों की भांति ही इस वर्ष से भी धूमधाम से मनायी जाएगी। शोभायात्रा 21 अप्रैल को सायं 4 बजे से भगवान परशुराम मंन्दिर परशुराम मार्ग प्रकाश नगर से निकाली जाएगी। शोभा यात्रा तिलक रोड़ ,खुड़बुडा़,चकराता रोड विन्दाल पुल होते हुए पलटन बाजार घंटाघर पहुंचकर पुन: परशुराम मन्दिर पहुंचेगी।
पत्रकार वार्ता में आचार्य पवन कुमार शर्मा,ओमप्रकाश वशिष्ठ,आचार्य भरत राम तिवाडी़,जे जे शर्मा,प्रमोद शर्मा,संदीप शर्मा,विजेन्द्र तिवारी सहित आचार्यगण उपस्थित थे।