नैनीताल झील में जा रही गंदगी रोकने के लिए लिखा पत्र

21HREG92 नैनीताल झील में जा रही गंदगी रोकने के लिए लिखा पत्र

देहरादून, 21 अप्रैल (हि.स.)। अब गंदगी के प्रति समाजसेवी भी सजग हो रहे हैं। इसका प्रमाण प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया एक पत्र है, जिसकी प्रति राज्यपाल को भी दी गई है।

इस संदर्भ में शुक्रवार को जानकारी देते हुए समाजसेवी हेमंत गोनिया ने बताया कि इस पत्र में नैनीताल का अस्तित्व बचाने के लिए कहा गया है। उनका कहना है कि नैनीताल झील में नाले का गंदा पानी जा रहा है। जिसके कारण नैनीताल झील में गंदगी फैल रही है, पानी दूषित हो रहा है। हमने मांग की है कि इस अस्तित्व को बचाया जाए। हम सभी पर्यावरण प्रेमी हैं और झील का अस्तित्व बचाने की मुहिम कई बार चला चुके हैं।