अंतर सचिवालय टी-20 प्रतियोगिता: फाइनल में सचिवालय ए ने सचिवालय विंग्स को सात विकेट से हराया

16HSPO2 अंतर सचिवालय टी-20 प्रतियोगिता: फाइनल में सचिवालय ए ने सचिवालय विंग्स को सात विकेट से हराया

देहरादून, 16 अप्रैल (हि.स.)। देहरादून स्थित महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को अंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सचिवालय विंग्स एवं सचिवालय ए के बीच खेला गया।

मुकाबले में सचिवालय विंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 19.4 ओवरों में 97 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। सचिवालय विंग्स के लिए संजय जोशी ने 24 और दिनेश जड़धारी ने 19 रन बनाए। सचिवालय ए की ओर से तुलसी और टिक राज ने दो-दो विकेट लिए।

इसके बाद सचिवालय ए ने 15.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 98 रनों के छोटे से लक्ष्य को सफलता पूर्वक हासिल कर लिया और यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। सचिवालय ए के लिए बल्लेबाज हरीश सैनी ने नाबाद 37, दीपक जोशी ने 29 और टीएच खान ने 15 रन बनाए। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच हरीश सैनी रहे और फाइटर ऑफ द मैच संजय जोशी रहे।

प्रतियोगिता में अन्य पुरस्कार विजेता

बेस्ट बॉलर- टिकराज

बेस्ट बल्लेबाज- सुंदर सिंह

बेस्ट फील्डर- हरीश सैनी

बेस्ट कीपर- सागर

फेयर प्ले अवार्ड- सचिवालय लायंस

स्पिरिट ऑफ द टूर्नामेंट- राजेश वर्मा

मैन ऑफ द सीरीज- हरीश सैनी

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर देवेंद्र सिंह बिष्ट, नवीन थलेडी, पन्नालाल शुक्ल, सुमित भाटी, भूपेंद्र भंडारी, रंजीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सचिवालय क्रिकेट क्लब क्लब के अध्यक्ष अनिल जोशी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।