07HREG350 स्वास्थ्य मंत्री ने किया दून अस्पताल में 25 बेड के नए टीबी एंड चेस्ट वार्ड का लोकार्पण
– अब अस्पताल में 33 बेड का हुआ टीबी वार्ड
देहरादून, 07 अप्रैल (हि.स.)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नए टीबी एंड चेस्ट वार्ड का लोकार्पण किया। अगले पखवाड़े में यहां एमडीआर (मल्टी ड्रगएच रजिस्टेंस) टीबी सेंटर भी शुरू कर दिया जाएगा।
दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पर मरीजों का सर्वाधिक दबाव है। अभी तक अस्पताल में आठ बेड का टीबी एंड चेस्ट वार्ड था लेकि अब 25 बेड का नया वार्ड बन गया है। जिसके बाद बेड संख्या बढ़कर 33 हो गई है। यहां एमडीआर टीबी वार्ड के लिए भी जगह चिन्हित की गई है। उक्त स्थान पर जल्द दस बेड का वार्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा ब्रोंकोस्कोपी सुइट, स्लीप लैब आदि की भी सुविधाएं जुटाई जा रही हैं।
देश कोटीबी मुक्त करने का 2025 तक लक्ष्य रखा गया है जबकि उत्तराखंड सरकार का राज्य को एक साल पहले 2024 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है। इसी क्रम में सुविधाओं और संसाधनों में भी बढ़ोतरी की जा रही है।
इस दौरान महापौर सुनील उनियाल गामा, प्राचार्य डा आशुतोष सयाना,चिकित्सा अधीक्षक डॉ यूसुफ रिजवी, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धनंजय डोभाल, टीबी एंड चेस्ट के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।