हेसको संस्था ने पुनर्जीवित की गई नदी के निरीक्षण के लिए शहरी विकास मंत्री को आमंत्रण दिया

17HREG186 हेसको संस्था ने पुनर्जीवित की गई नदी के निरीक्षण के लिए शहरी विकास मंत्री को आमंत्रण दिया

ऋषिकेश, 17 अप्रैल (हि.स.)। पर्यावरणविद और हेस्को संस्था के संस्थापक अनिल जोशी ने क्षेत्रीय विधायक और मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को हेसको संस्था की पुनर्जीवित की गई नदी के निरीक्षण करने का आमंत्रण दिया।

सोमवार को अनिल जोशी ने बताया कि आसन की सहायक नदी जो काफी सूख गई थी, जिसे 2010 में हेस्को ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के सहयोग से नदी को पुनर्जीवित करने का प्रयोग किया, जो आज फिर से जीवित हो गई है।

उन्होंने बताया कि हेस्को ने इस नदी के 46 हेक्टेयर कैचमेंट में वर्षा जल संग्राम को वाटर होल, गेबियन चेकडैम, पर्कोलेशन पौंड, प्लांटेशन किया। यह नदी प्रायः सुख चुकी थी। उन्होंने बताया कि इन संरचनाओं के निर्माण से इस नदी का जल स्तर 10 गुना तक बढ़ गया है। अब इस नदी को हस्को नदी के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने मंत्री डॉ. अग्रवाल को नदी के निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया, जिसे मंत्री डॉ. अग्रवाल ने स्वीकारते हुए हेसको के किये जा रहे कार्यों की सराहना की।