हरिद्वार: तस्कर गिरफ्तार, एक किलो 315 ग्राम गांजा बरामद

21HREG118 हरिद्वार: तस्कर गिरफ्तार, एक किलो 315 ग्राम गांजा बरामद

हरिद्वार, 21 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस ने शुक्रवार को सिडकुल स्थित इन्द्रलोक कॉलोनी से एक तस्कर को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इन्द्रलोक कॉलोनी में चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को शक होने पर पकड़ा। आरोपित की तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 315 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम पवन कुमार पाल उर्फ पप्पन पुत्र गिरधारी पाल निवासी झबरेड़ा, हरिद्वार हाल सिडकुल, हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।