19HREG89 एक किलो से अधिक गाजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार, 19 अप्रैल (हि.स.)। थाना सिडकुल पुलिस ने गांजे के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीएचईएल सेक्टर 6 तिराहे के पास से शक के आधार पर एक आरोपित को पकड़ा। तलाशी लेने के पर उसके पास से 1 किलो 106 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सरोज निवासी नकाह थाना लखीमपुर खीरी कोतवाली सदर खीरी उ.प्र. हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताया।