खेतों में गोकशी करते एक दबोचा, फरार आरोपितों की तलाश जारी

19HREG68 खेतों में गोकशी करते एक दबोचा, फरार आरोपितों की तलाश जारी

हरिद्वार, 19 अप्रैल (हि.स.)। भगवानपुर पुलिस ने खेत में गौकशी करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपित फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित के पास से गौमांस और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।

भगवानपुर थाना पुलिस को देर रात खेत में गौकशी किए जाने की मुखबिर से सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने बताए स्थान ग्राम छापुर, भगवानपुर, हरिद्वार पर छापा मारकर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर तीन आरोपित फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम इकराम पुत्र रशीद बताया। आरोपित के पास से 215 किलोग्राम गौमांस बरामद किया। साथ ही गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए।

फरार आरोपित के नाम मोहतसीम उर्फ भोटा निवासी सिकन्दरपुर भैंसवाल भगवानपु- हरिद्वार, फरमान निवासी छापुर, आशु निवासी ग्राम चांदपुर थाना गागलहेड़ी,सहारनपुर-उत्तर प्रदेश व आशु पुत्र नम्बरी निवासी ग्राम चांदपुर थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उ.प्र. बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।