शांतिकुंज में रसियन सीख रहे वैदिक कर्मकांड

12HREG137 चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट, पति गिरफ्तार

-72 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा, आरोपित बदायूं से पकड़ा

हरिद्वार, 12 अप्रैल (हि.स.)। पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर गला घोंटने में प्रयुक्त चुन्नी, चाकू और छिल्लर बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

पां दिन पूर्व श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली निवासी मकान मालकिन द्वारा किराएदार राधिका को अपने कमरे के फर्श पर लहूलुहान हालत में अचेत पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका के गालों पर गहरे कट लगे हुए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ निहारिका तोमर को घटना के स्थलीय निरीक्षण के लिए मौके पर भेजा गया। फॉरेंसिक टीम और स्वान दल को मौके पर बुलाकर साइंटिफिक एविडेंस जुटाए गए तो पाया गया कि महिला की पहले गला घोंट कर हत्या की गई और फिर निर्दयता के साथ उसके दोनों गालों पर धारदार हथियार से वार किए गए। घटना के बाद से मृतका का पति गायब था।

एसएसपी अजय सिंह तत्काल टीम गठित कर मामले के खुलासे के लिए टीमें गठित की और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को सौंपी गई। मृतका के पति के संबंध में नाम के अलावा अन्य कोई जानकारी नहीं थी। अभियुक्त के पास कोई मोबाइल न होने और अन्य कोई सुबूत न मिलने के कारण इस ब्लाइंड केस पर काम करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त के मूल जनपद बदायूं में खोजबीन कर अभियुक्त जगतपाल जगतपाल पुत्र विद्याराम निवासी बरखेड़ा गोटिया थाना बिनावर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश को रोडवेज बस अड्डा बदायूं से गिरफ्तार किया।

पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि उसकी पत्नी उसके कहने सुनने में नहीं थी और गलत संगत के कारण अक्सर और लोगों से मिलती थी। इसी वजह से अभियुक्त ने 8 अप्रैल की रात राधिका की गला घोटकर हत्या करने के बाद चाकू और छिल्लर से वार भी किए। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर गला घोंटने में प्रयुक्त चुनरी और चाकू, छिल्लर को भी बरामद कर लिया।