अब मिलेट से बदलेगी किसानों की तस्वीर : मुख्यमंत्री

12HREG160 विभागों में सामंजस्य के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट, भगवानपुर नोडल अधिकारी नामित

हरिद्वार, 12 अप्रैल (हि.स.)। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के 23 मार्च को जारी शासनादेश के माध्यम से राज्य के राजकीय कार्यालयों, निगमों, स्वायत्तशासी संस्थानों में कार्यों को त्वरित, पारदर्शी और पेपरलेस बनाए जाने के उद्देश्य से ई-आफिस का संचालन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी ने 11 अप्रैल को राज्य के राजकीय कार्यालयों, निगमों, स्वायत्तशासी संस्थानों के साथ-साथ 1 मई से उत्तराखंड सचिवालय, समस्त विभागीय निदेशालय, निगम मुख्यालय तथा जिलाधिकारी कार्यालय के मध्य परस्पर होने वाले समस्त पत्राचार अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से सम्पादित किये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं, जिसके अनुपालन में जिलाधिकारी कार्यालय तथा जनपद स्तर पर स्थापित समस्त कार्यालयों के मध्य परस्पर होने वाले समस्त पत्राचार के लिए ई-ऑफिस से संचालित किये जाने की कार्रवाई के लिए आशीष कुमार मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट, भगवानपुर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट, भगवानपुर आशीष कुमार मिश्रा को निर्देश दिये हैं कि वे शासन के निर्देशानुसार ई-ऑफिस सम्बन्धी प्रक्रिया नियत तिथि तक पूर्ण करायें।