नैनीताल में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

21HREG313 नैनीताल में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

नैनीताल, 21 अप्रैल (हि.स.)। पर्यटन नगरी नैनीताल में शुक्रवार को आसमान में काले घने बादल छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद दिन में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे नगर में ठंड महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगे शनिवार को भी नगर में अंधड़ एवं बारिश की संभावना जताई है।