11HREG221 अनूपपुर: चीतल का शिकार कर घर में रखा मांस सहित तीन आरोपित गिरफ्तार
अनूपपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। वन परिक्षेत्र अनूपपुर के खम्हरिया बीट में मंगलवार को वन्यप्राणी चीतल के शिकार की सूचना पर वन्यप्राणी के शरीर के अंग घटना में उपयोग किया गया कुल्हाड़ी सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपित फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
वन परीक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर अशोक कुमार निगम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खम्हरिया बीट के ग्राम निदावन में 44 वर्षीय मनीराम पुत्र विश्राम सिंह गोड़ के घर शिकार कर लाए गए वन्यप्राणी चीतल के चारों पैर, 6 किलो बांस, एक कुल्हाड़ी जप्त किए गया है। घटना में संलग्न 34 वर्षीय मनीराम के साथ राम प्रसाद पुत्र विश्राम सिंह 34 वर्षीय गोल्हई पुत्र शालिगराम सिंह सभी निवासी ग्राम निदावन कोतवाली थाना अनूपपुर को अभिरक्षा में लिया गया है। एक प्रमुख आरोपित फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपितों पर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,39,50 एवं 51 के तहत वन अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वन्यप्राणी चीतल जो जंगल में विचरण कर रहा था जिसे आरोपितों ने दौड़ाकर कुल्हाड़ी से मारकर उसके टुकड़े कर के मांस के रूप में मनीराम के घर लाकर रखे रहे। इसकी सूचना मुखबिर से मिलने पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक अनूपपुर संतोष कुमार श्रीवास्तव, परिक्षेत्र सहायक किरर रिचर्ड रेगी राव, वनरक्षक भाईलाल राठौर, बाल सिंह, राजबली साकेत एवं सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे।