पूर्व सैनिकों ने की बैठक, वन रैंक वन पेंशन को लेकर की चर्चा

14HREG202 पूर्व सैनिकों ने की बैठक, वन रैंक वन पेंशन को लेकर की चर्चा

गोपेश्वर, 14 अप्रैल (हि.स.)। वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर आंदोलन करने की रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार को पूर्व सैनिकों की एक बैठक चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व सैनिक बोर्ड की नेतृत्व कमेटी के मेंबर सूबेदार मेजर त्रिलोक सिंह ने आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य राज्य है। हर परिवार में सैनिक है। हम सभी को अपने हितों की लड़ाई के लिए जनपद मुख्यालय, ब्लॉक और तहसील मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करना होगा। सामरिक दृष्टिकोण से भी हम सीमान्त क्षेत्र में रहते हैं। ऐसे में सभी पूर्व सैनिकों को अपने हित की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरना होगा।