आपदा प्रबंधन सचिव ने ली मॉक अभ्यास पर समीक्षा बैठक

15HREG108 आपदा प्रबंधन सचिव ने ली मॉक अभ्यास पर समीक्षा बैठक

देहरादून, 15 अप्रैल (हि.स.)। सचिव उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा, 18 और 20 अप्रैल को प्रस्तावित टेबल टॉप और मॉक अभ्यास में बेहतर समन्वय, संचालन के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा को ऑनलाइन समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में सचिव, आपदा प्रबन्धन डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने मॉक अभ्यास के दौरान समन्वयक अधिकारियों तैनाती, मॉक अभ्यास के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई। इसके साथ ही विभागीय नोडल अधिकारियों के विवरण, सेक्टर ऑफिसर्स, इंसिडेंट कमाण्डर की तैनाती, उनकी लोकेशन, सेटेलाइट फोन नम्बर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों पर चर्चा की गई।

इसके अलावा बैठक में पुलिस जवानों, एसडीआरएफ- एनडीआरएफ तैनाती के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई। चारधाम यात्रा मार्ग पर चेक पॉइंटस, जीआइएस प्लेटफॉर्म पर तीर्थ यात्रियों के एन्ट्री, एक्जिट प्वॉइंटस, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी के डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान, यात्रा कण्ट्रोल रूम की व्यवस्थाओं, तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाओं, आवश्यक संसाधनों की पूर्व में ही व्यवस्था, एनजीओ और वॉलियंटर्स का लोकेशन के साथ विवरण, यात्रियों के रहने की व्यवस्था, हेलीकॉप्टर सेवाएं, जनजागरूकता रणनीतियां, राहत शिविर, अस्पतालों, एटीएम व पेट्रोल पम्पों की व्यवस्था पर व्यापक चर्चा की गई।

इस अवसर पर अपर सचिव सविन बंसल, आनन्द श्रीवास्तव और वर्चुअल माध्यम से उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार के जिलाधिकारी, एनडीआरएफ 15वीं वाहनी गदरपुर उधमसिंह नगर के कमाण्डर, भारतीय वायुसेना के अधिकारी, विभिन्न जिलों के जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी और अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।